थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी करने वाले सैनिक को सुरक्षा बलों ने रविवार को मार गिराया है। बता दें की सनकी सैनिक ने एक शॉपिंग मॉल में अंधाधुंद गोलीबारी की थी। इस घटना में तकरीबन 20 लोगों की मौत हो गई थी।
शनिवार को पुलिस ने बताया कि सबसे पहले गोलीबारी दोपहर को सेना के बैरक में शुरू हुई। उन्होंने बताया कि सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा द्वारा बैरक में की गई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए जिनमें कम से कम एक सैनिक है। पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल मोंगकोल कुपतासिरी ने बताया, ‘‘थोम्मा ने सेना के वाहन की चोरी की और उसके जरिये बीच शहर में आ गया।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक बंदूकधारी ने थाईलैंड के शहर के बीचों बीच गोलीबारी करने से पहले सेना के शस्त्रागार से हथियार प्राप्त किया था। जानकारी के मुताबिक गोलीबारी से पहले सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा ने फेसबुक पर गन लिए फोटो पोस्ट की और लिखा कि मौत सभी को बुला रही है।
ऑनलाइन मंचों पर सामने आए वीडियों में दिख रहा है कि मुख्य सड़क के आसपास भय और अफरातफरी का महौल है। इस शहर को कोरात के नाम से भी जाना जाता है। वीडियों में लोग भागते दिख रहे हैं जबकि पृष्टभूमि में स्वचालित बंदूक से चली कम से कम एक गोली की आवाज सुनाई दे रही।
बंदूकधारी ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट की है और ‘‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए’’ एवं ‘‘ कोई भी मौत से नहीं बच सकता’’ जैसी बाते लिखी है। एक फेसबुक वीडियों में (बाद में उसे हटा दिया गया) हमलावर सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार है और कहा रहा, ‘‘ मैं थक गया हूं। मैं अब उंगलियों को और नहीं दबा सकता एवं अपने हाथ से बंदूक ट्रिगर का निशान बनाता दिख रहा है।
ऐसा भी तस्वीरें साझा की है जिसमें वह स्की मास्क पहने हुए है और हाथ में पिस्तौल है। इससे पहले रॉयल थाई पुलिस के प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोएन ने बताया, ‘‘बंदूकधारी ने मशीन गन का इस्तेमाल किया है जिसकी वजह से कई लोगों की मौत हुई है एवं अन्य कई घायल है।’’


Download Android App
Download iOS App


