पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों का मामला बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने घातक बीमारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के वास्ते चीन के अपने समकक्ष वांग यी से बातचीत की। विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘विकासशील देशों पर असर अधिक गंभीर होगा।’’ उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विश्व समुदाय से विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने के लिए काम करने की अपील की थी। विदेश मंत्री ने इस पहल के लिए चीन से जी-20 मंच समेत अन्य मंचों पर समर्थन मांगा।
कोरोना संकट : अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 अप्रैल से कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन पाबंदी में मिलेगी ढील
कुरैशी ने वांग से फोन पर की बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार रणनीतिक सहकारी साझेदार हैं और उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान को नैतिक तथा साजोसामान संबंधी समर्थन मुहैया कराने तथा उसके प्रति एकजुटता जताने के लिए चीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण लगाने के लिए चीन द्वारा पाकिस्तान को दी दान राशि तथा सहायता के लिए पाकिस्तान तथा उसकी आवाम आभार जताती है।


Download Android App
Download iOS App



