Share Market : 100 अंक से अधिक गिरा सेंसेक्स, 17,400 के नीचे फिसला निफ्टी

Summary :

लगातार विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर गिरने के मद्देनजर सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया।

लगातार विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर गिरने के मद्देनजर सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक गिर गया। अच्छी शुरुआत करने के बावजूद, 30-शेयर वाला सूचकांक 125.54 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,215.45 पर आ गया। 
इसी तरह निफ्टी 30.15 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17,384.90 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक शेयर आईसीआईसीआई बैंक के गिरे, जिसके शेयर में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, इसके अलावा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एशियन पेंट्स, आईटीसी और एचडीएफसी के शेयर भी गिरे।

कई देशों के तेल रिजर्व जारी करने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में आई कमी, जानिए महानगरों में कितनी है कीमतें

दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और इंफोसिस के शेयर ऊपर चढ़े। पिछले सत्र में सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 58,340.99 पर और निफ्टी 88.30 अंक या 0.5 प्रतिशत गिरकर 17,415.05 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने बुधवार को शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार 5,122.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। 
एशिया में अन्य जगहों की बात करें तो, हांगकांग और टोक्यो में शेयर बाजार मध्य सत्र में मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और सियोल के शेयर बाजार में गिरावट आई। अमेरिका में शेयर बाजार रात्रिकालीन सत्र में ऊपर चढ़कर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी गिरकर 82.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Desk Team