नवाब मलिक का आरोप, समीर वानखेड़े ने तैयार किए मां के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट

Summary :

मलिक ने वानखेड़े की मां का डेथ सर्टिफिकेट जारी करते हुए आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता नवाब मलिक ने फिर एक बार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर हमला किया है। मलिक ने वानखेड़े की मां का डेथ सर्टिफिकेट जारी करते हुए आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए दो डेथ सर्टिफिकेट जारी किए है।
नवाब मलिक ने दो डेथ सर्टिफिकेट जारी करते हुए कहा कि “एक और फर्जीवाड़ा, अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिन्दू? धन्य है दाऊद ज्ञानदेव।” इन दो डेथ सर्टिफिकेट में से एक सर्टिफिकेट में मृतका को हिन्दू बताया गया है, वहीं दूसरे सर्टिफिकेट में मृतका को मुस्लिम धर्म का बताया गया है।


मुंबई क्रूज ड्रग्स केस के बाद से एनसीबी नेता एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर हमलावर है। हाराष्ट्र के मंत्री मलिक इस मामले में लगातार एनसीबी अधिकारी और उनके परिवार पर हमलावर हैं। इस मामले में समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 

वानखेड़े के पिता ने कोर्ट से मांग की थी कि, नवाब मलिक को उनके परिवार के खिलाफ बयान देने से रोका जाना चाहिए लेकिन इस मामले में कोर्ट ने उनकी मांग को ठुकरा दिया है और बयान दिया है कि, हम नवाब मलिक को बोलने से नहीं रोक सकते है यह उनका राइट टू स्पीच (बोलने का अधिकार) है। 

Desk Team