जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश में अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं लेकिन सेना को मजबूत करने के लिए संविधान में संशोधन का उनका महत्वाकांक्षी ल्क्ष्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को आबे का इस पद पर बने हुए 2,887 दिन हो गए हैं। इससे पहले लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर तीन बार प्रधानमंत्री बने थे।
INX मीडिया केस: चिदंबरम की जमानत याचिका पर SC का ईडी को नोटिस, 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
आबे का यह कार्यकाल कम से कम 2021 से पहले तक को नहीं ही खत्म होने जा रहा है और उसके बाद भी उनका कोई उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आ रहा। अब भी उनके कई काम अधूरे हैं, इस साल की शुरुआत में उनके मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ था और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ‘‘वह नए देश के निर्माण की चुनौती पर काम करेंगे।’’ वह कई बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तैयार हुए जापान के संविधान में संशोधन की बात भी कह चुके हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है।


Download Android App
Download iOS App



