US में बोले शिवराज- MP की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर, लोगों ने उड़ाया मजाक

Summary :

NULL

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एमपी में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिका दौरे पर हैं। यूएस-इंडिया स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका सड़कों से बेहतर हैं। मुख्यमंत्री कहा कि हमने मध्य प्रदेश में करीब 1.75 लाख किमी सड़कें बनाईं। ये सड़कें सभी गांव को जोड़ते हुए बनाई गई हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ”मैं पिछले 12 साल से मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, मैं यह बात हमेशा से कहना चाहता था। बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना कोई राज्य आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए सबसे पहले हमने सड़कें बनाईं। जब मैं यहां एयरपोर्ट पर उतरा और जब मैं सड़कों पर चल कर आया तो मुझे लगा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिकी की सड़कों से ज्यादा बेहतर हैं।”

शिवराज सिंह चौहान के इस बयान का सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया। जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर तरह-तरह की तस्वीर डालनी शुरू कर दी।

Desk Team