वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Summary :

Shooting In Washington DC: संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट में मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के हवाले से बताया गया कि रविवार को फायरिंग की सूचना कैनेडी रिक्रिएशन सेंटर के पास मिली। Highlights: वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग  फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल फायरिंग व्हाइट हाउस के उत्तर-पूर्व में हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल- मेट्रोपॉलिटन पुलिस मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कार्यकारी सहायक प्रमुख…

Shooting in Washington DC

Shooting In Washington DC: संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रविवार को फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट में मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के हवाले से बताया गया कि रविवार को फायरिंग की सूचना कैनेडी रिक्रिएशन सेंटर के पास मिली।

Highlights:

  • वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग 
  • फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल
  • फायरिंग व्हाइट हाउस के उत्तर-पूर्व में हुई

फायरिंग में 2 लोगों की मौत, 5 घायल- मेट्रोपॉलिटन पुलिस

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कार्यकारी सहायक प्रमुख जेफरी कैरोल ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ”फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

फायरिंग व्हाइट हाउस के उत्तर-पूर्व में हुई

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि फायरिंग किसने की और क्यों की। फायरिंग व्हाइट हाउस के उत्तर-पूर्व में लगभग एक दर्जन ब्लॉकों में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास कर रही

उन्होंने आगे कहा, हम घटना से संबंधित जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, जिसने घटना को देखा हो या उसके पास घटना से संबंधित कोई जानकारी हो। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News