यूनान के तटरक्षक बल ने बुधवार को कहा कि उसने उस क्षेत्र से अब तक 20 शव बरामद किए हैं जहां एक दिन पहले प्रवासियों की एक नौका डूब गई थी। नौका में 68 लोग सवार थे।
अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है और 36 लोग अब भी लापता हैं। कुल 12 लोगों को बचा लिया गया है। बचाए गए सभी लोग पुरुष हैं।
इससे पहले तटरक्षक बल ने कहा था कि खोज एवं बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर के साथ ही दो पोतों को लगाया गया है।
नौका तुर्की से आ रही थी और एविया एवं एंड्रोस द्वीपों के बीच पलट गई थी।
इससे पहले, पिछले महीने ऐसी ही दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App


