Sri Lanka : राजधानी कोलंबो में अमेरिका ने दो दिन के लिए बंद किया दूतावास, सेवाएं ठप

Summary :

आर्थिक संकट के कारण विरोध की आग में जल रहा श्रीलंका में आर्थिक ही नही राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो गई हैं। इसलिए अमेरिका ने राजधानी कोलंबो में स्थित अमेरिका दूतावास को दो दिन हालात को देखते हुए बंद रखने का फैसला किया हैं

आर्थिक संकट के कारण विरोध की आग में जल रहा श्रीलंका में आर्थिक ही नही राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा हो गई हैं।  इसलिए अमेरिका ने राजधानी कोलंबो में स्थित अमेरिका दूतावास को दो दिन के लिए हालात को देखते हुए बंद रखने का फैसला किया हैं,ऐहतियात के तौर पर अपनी दूतावास संबंधी सेवाएं बुधवार को बंद कर दीं।दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘ऐहतियात के तौर पर दूतावास बुधवार को दोपहर की हमारी सेवाओं (अमेरिकी नागरिक सेवाएं और एनआईवी पासबैक) के साथ ही बृहस्पतिवार को सभी दूतावास संबंधी सेवाएं रद्द कर रहा है।’’
दोबारा कार्य करने शुरू करने का दिया भरोसा 
उसने कहा, ‘‘हम किसी भी असुविधा के लिए खेद जताते हैं और रद्द किए गए सभी कामकाज को पुन: नियोजित करेंगे।’’ श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण अपने और अपने परिवार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच बुधवार को सेना के एक विमान से देश छोड़कर मालदीव चले गए। इसके बाद सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है।
रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ प्रर्दशनकारियों ने खोला मोर्चा
मीडिया में आयी खबरों में बुधवार को कहा गया है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने विक्रमसिंघे से इस्तीफा देने की मांग की है। विक्रमसिंघे ने पहले ही इस्तीफा देने की पेशकश की है।
 

Desk Team