श्रीलंका को मिला नया पीएम, दिनेश गुणवर्धने का नाम आया सामने

Summary :

आर्थिक तंगी के कारण बदहाली के लिबास में लिपटे में फिर से नया पीएम मिल जाने संभावना हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के पीएम बन सकते हैं।

आर्थिक तंगी के कारण बदहाली के लिबास में लिपटे श्रीलंका को फिर से नया पीएम मिल जाने संभावना हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के पीएम बन सकते हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक खबर हैं की राष्ट्रपति विक्रमसिंघे जल्द ही  दिनेश को पीएम पद की शपथ दिला सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति के देश से भाग जाने के बाद देश में असंतोष की स्थिति बन गई थी। लेकिन उसके बाद भी रानिल विक्रम सिंघे को स्पीकर ने राष्ट्रपति घोषित किया था। शुक्रवार को विक्रमसिंघे नए मंत्रिमंडल का भी ऐलान कर सकते हैं। 
साजिथ प्रेमदासा ने भारत से लगाई मदद की गुहार 

श्रीलंका में विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा ने कई बार भारत से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति विक्रमसिंघे से भी मिले और इस बात पर चर्चा की कि देश को इस संकट से कैसे निजात दिलाई जाए। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को टैग करते हुए कहा,  चाहे कल श्रीलंका का राष्ट्रपति कोई भी हो, माननीय से मेरा विनम्र और हार्दिक अनुरोध है। प्रधानमंत्री जी भारत के सभी राजनीतिक दलों और भारत के लोगों को इस आपदा से बाहर आने के लिए माँ लंका और उसके लोगों की मदद अनरोध करता हूं।

आपको बता दे की श्रीलंका में आर्थिक तंगी के महंगाई सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका के ऊपर भारी विदेशी कर्ज हैं , भारत लगातार श्रीलंका की मदद कर रहा हैं । परंतु श्रीलंका में आर्थिक के साथ ही राजनीतिक अस्थिरता भी खड़ी हो गई थी। जिसके बाद श्रीलंका में इमरजेंसी लगाकर हालात को सुधारा गया। श्रीलंका के लोगों का कहना हैं की श्रीलंका इस हालात के पीछे गोटबाया परिवार का हाथा हैं। श्रीलंका की सत्ता में सभी सवैंधानिक पद गोटबाया परिवार के पास ही था । 

Desk Team