श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ईस्टर हमले के बाद अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से मिली ‘सभी सहायता के लिए’ बृहस्पतिवार को उनका शुक्रिया अदा किया। इस हमले में करीब 260 लोगों की मौत हो गई थी।
श्रीलंका में 21 अप्रैल को हुए हमले के बाद इस देश की यात्रा करने वाले मोदी पहले विदेशी नेता थे। श्रीलंका में हुआ यह हमला अब तक का सबसे भयानक हमला था।
विक्रमसिंघे ने कहा कि भारत द्वारा मुहैया कराई जा रही सभी तरह की सहायता के लिए वह भारत सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं।
वह टाटा हाउसिंग की एक आवासीय योजना के शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के दौरे ने श्रीलंका को काफी आत्मविश्वास दिया।


Download Android App
Download iOS App



