दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नागरिक सुरक्षा एजेंसी से जारी आंकड़ों के हवाले से बताया, 143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं और लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है। एजेंसी ने कहा कि तूफान से कुल 1,947,372 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 70,863 लोगों को सुरक्षाबलों और बचावकर्ताओं ने बचाया।
- रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है
- 143 लोग लापता हैं, 756 घायल हुए हैं
- लगभग चार लाख लोगों ने अपने स्थानों को छोड़ दिया है
- तूफान से 1,947,372 लोग प्रभावित हुए हैं
गुइबा नदी में आई बाढ़
गुइबा नदी में बाढ़ आने के बाद पोर्टो एलेग्रे का सालगाडो फिल्हो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा सेवा से बाहर हो गया है। 29 अप्रैल के बाद से बारिश और बाढ़ ने अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा पर स्थित शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक रियो ग्रांडे डो सुल के इतिहास में सबसे खराब जलवायु त्रासदी का कारण बना है, जहां 437 से अधिक नगर पालिकाएं तूफान से पीड़ित हुई हैं।
घरों की छतों से ऊपर निकला पानी
कुछ इलाकों में पानी छतों तक ऊपर उठा हुआ है। बचाव दल लोगों और पालतू जानवरों की तलाशी में लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की सुबह, तीव्र बारिश के कारण गुइबा झील में जल स्तर पांच मीटर बढ़ गया, जिससे राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे को खतरा हो गया। स्थानीय सरकार ने उन क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है जहां 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।इस बाढ़ से लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और 4,500 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





