चीन में तूफान ‘वुटिप’ से मचा हाहाकार, हजारों लोग बेघर, अलर्ट जारी

Summary :

‘वुटिप’ के कहर से ग्वांगडोंग में अलर्ट जारी

चीन में तूफान ‘वुटिप’ ने ग्वांगडोंग प्रांत में भारी तबाही मचाई, जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। तूफान की तीव्रता धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, लेकिन सुरक्षा कारणों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और मछली पकड़ने वाले जहाजों को बंदरगाहों पर लौटने के निर्देश दिए हैं।

प्रांतीय मौसम विभाग के अनुसार, इस साल के पहले तूफान ‘वुटिप’ ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 12:30 बजे दक्षिण चीन स्थित ग्वांगडोंग प्रांत के लीजौ शहर के पास दूसरी बार दस्तक दी है।वुटिप कमजोर होकर एक भयंकर ट्रॉपिकल स्टॉर्म बन गया था, जिसके केंद्र के पास हवा की अधिकतम गति 30 मीटर प्रति सेकंड थी और सेंट्रल मिनिमम प्रेशर 980 हेक्टोपास्कल था।’वुटिप’ ने शुक्रवार रात 11 बजे दक्षिण चीन के द्वीप प्रांत हैनान के डोंगफैंग शहर के पास दस्तक दी थी।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, वुटिप तूफान के 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की उम्मीद है। यह तूफान ग्वांगडोंग और गुआंग्शी के बीच बॉर्डर एरिया को घेरेगा। धीरे-धीरे इसकी तीव्रता कमजोर होती जाएगी।यह दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में साल का पहला तूफान है, जिसके चलते हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

गुरुवार रात 8 बजे तक, प्रांत ने कंस्ट्रक्शन साइट, निचले बाढ़-ग्रस्त क्षेत्रों और बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों से कुल 16,561 लोगों को निकाला था।प्रांत के मछली पकड़ने वाले सभी 30,721 जहाज, या तो बंदरगाहों पर लौट आए या कहीं और शरण ले चुके हैं। इसके साथ ही पानी के इन जहाजों पर काम करने वाले 40,000 से ज्यादा लोगों को किनारे पर पहुंचाया गया है।

चाइना मेटीरियोलॉजिकल एडमिनिस्ट्रेशन (सीएमए) के अनुसार, वुटिप इस साल चीन में आने वाला पहला तूफान है, जो बुधवार को दक्षिण चीन सागर में विकसित हुआ।हाल ही में, चीन ने मौसम की कई मार झेली है, जिसमें भयंकर गर्मी, सूखे से लेकर भारी बारिश और बाढ़ तक शामिल हैं।ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जक के रूप में, चीन रिन्यूबल एनर्जी में भी अग्रणी है। देश 2060 तक ‘शुद्ध-शून्य कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन’ हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।पिछले अगस्त में ‘टाइफून गेमी’ के कारण मूसलाधार बारिश आई थी, जिसके चलते कम से कम 30 लोगों की मौत हुई और कई अन्य लापता हो गए।

‘तुर्की का हाथ तो नहीं..’, Ahmedabad Flight Crash पर बाबा रामदेव का बड़ा दावा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.