VIDEO : एक पा‌किस्तानी नेता का पत्रकारों को ऐसा जवाब, आप भी रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

Summary :

नेताओं को पत्रकारों के सवालों के जवाब चतुराई से देने के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तान के एक लीडर ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।

नेताओं को पत्रकारों के सवालों के जवाब चतुराई से देने के लिए जाना जाता है, लेकिन पाकिस्तान के एक लीडर ने कुछ ऐसा किया जिसको देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। वो पत्रकारों के बीच गए और बारी-बारी से कहने लगे पू‌छिये अपना-अपना सवाल । जब सभी ने अपने-अपने सवाल इस लीडर से पूछ ‌लिये तो आखिर में नो कमेंट्स बोलकर चल दिए। सोशल मीडिया पर बलोचिस्तान  के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज असलम खान रेसानी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को पाकिस्तानी जर्नलिस्ट फरीद कुरैशी ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। हर जगह इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वो पत्रकारों के बीच आते हैं और पत्रकार उनसे सवाल पूछने लगते हैं। वो कहते हैं- ‘आप सब एक बार में सवाल पूछ लें, मैं आखिर में एक-एक करके जवाब दूंगा।’ जिसके बाद पत्रकार सवाल करना शुरू कर देते हैं। जब पत्रकार जवाब का इंतजार करते हैं तो वो नो कमेंट्स कहते हुए निकल जाते हैं।

 

Desk Team