‘दबंग’ आशीष पांडे ने किया सरेंडर, कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Summary :

दिल्ली के पांच सितारा हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

नई दिल्ली: दिल्ली के पांच सितारा हयात होटल में बीते दिनों पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी करने वाले आशीष पांडे ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम कोर्ट में आशीष पांडे को कस्टडी में लेने के लिए पहुंच चुकी थी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आषीश के रिमांड की दिल्ली पुलिस ने मांग की। मगर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की इस मांग को खारिज कर दिया और आशीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ और अरेस्ट एपलिकेशन के लिए 20 मिनट का समय दिया। अर्जी के मुताबिक, आशीष स्वेच्छा से अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है। अदालत ने इस मामले में बुधवार को आशीष के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया था।

पटियाला हाउस कोर्ट ने आशीष पांडे को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस चार दिन की रिमांड की मांग कर रही थी। दिल्ली पुलिस का कहना था कि आशीष को लखनऊ भी ले जाना है और हथियार भी बरामद करने हैं, इसलिए 4 दिन की रिमांड दी जाए। इस पर आशीष के वकील के कहा कि अगर कोर्ट कहेगा तो वो बंदूक भी कोर्ट में जमा कर सकते हैं। आशीष के वकील ने कहा कि आशीष का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। मीडिया ट्रायल हुआ है और ये एक राजनीतिक परिवार से आते हैं इसलिए मामले को तूल दिया गया है।

गुरुवार को आशीष पांडे ने वीडियो जारी कर सरेंडर की जानकारी दी और कहा कि अभी लोगों के सामने आधी सच्चाई ही सामने आई है। आशीष पांडे बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है। मंगलवार को उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गुलाबी पैंट पहने हुए बंदूक लहरा रहा था और एक कपल को धमका रहा था।

इससे पहले आशीष ने सरेंडर की अर्जी दी और साथ ही आशीष ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है और उसने कहा कि इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई। बता दें कि आशीष बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा है। आषीष पांडे ने सरेंडर करने से पहले एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में आशीष कह रहा है कि उसका मीडिया ट्रायल हो रहा है। इस पूरे मामले में सिर्फ एक पक्ष की बात सुनी गई है। मेरी बात नहीं सुनी गई है।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आशीष पांडे ने अपने दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज भेजा था। MSG में आशीष पांडे ने लिखा है कि दोस्तों, मेरा एक वीडियो वायरल हुआ है, ये एक गलती थी, मैंने गलती की है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं, इस समय मुझे आप सबकी जरूरत है मेरी मदद करे, और इस वीडियो को वायरल ना होने दे, मुझे खेद है कि मैंने सबको निराश किया और खुदको भी। कृपया मेरी मदद करे।

क्या है मामला:
दरअसल, दक्षिणी दिल्ली के भीका जी कामा प्लेस स्थित पांच सितारा होटल हयात में 13 अक्टूबर की रात विवाद हुआ था। घटना का खुलासा दो दिन बाद हुआ, जब 1 मिनट 14 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक रईसजादा सरेआम हाथ मे पिस्टल लिये राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है। वायरल वीडियो मे युवक हाथ मे पिस्टल लिये हुए होटल के मेन गेट पर एक कपल को धमकाता नजर आया। इस शख्स ने न केवल इस कपल को पिस्तौल के दम पर धमकाया बल्कि उनके साथ जमकर गली गलौज भी की। तभी कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद ये शख्स अपनी कार मे वापस आकर बैठ गया, लेकिन उसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नही हुआ, ये शख्स इस कपल को ना सिर्फ गंदी गलियां देता रहा बल्कि अगले दिन देख लेने की धमकी भी।

इस वायरल वीडियो के मुताबिक, इस शख्स का नाम आशीष है, वीडियो में उसके साथ कार के अंदर तीन लड़कियां भी बैठी नजर आ रही है। जो इस शख्स को काबू करने की कोशिश करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। लखनऊ निवासी होने के कारण दिल्ली से पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना हुई. हालांकि अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Desk Team