अम्मान/मॉस्को : सीरिया में विद्रोहियों ने रूस के एक विमान को मार गिराया और विमान से बाहर निकले पायलट की हत्या कर दी।रूस के रक्षा मंत्रालय और सीरियाई विद्रोहियों ने यह जानकारी दी। सीरियाई विद्रोहियों के सूत्रों ने बताया कि सराक्यूब शहर के समीप खान अल-सुबल के समीप कल विद्रोहियों ने रूसी विमान को मार गिराया। विमान का पायलट वहां से निकलने का प्रयास कर रहा था, तभी हमलावरों ने उसे मार डाला। जेहादी समूह तारिर अल-शम ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल के जरिये सुखाई-25 विमान को निशाना बनाया गया। विमान का पायलट पैराशूट लेकर उतरा तभी विद्रोहियों ने उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पायलट का शव लाने के लिए बातचीत की जा रही है। गौरतलब है कि तहरीर अल-शम को पहले नुसरा फ्रंट के रूप में जाना जाता था, जो अलकायदा की सीरियाई शाखा के रूप में काम करता था।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



