ताइवान ने एक बार फिर भारत की तरफ अपना प्यार दिखाया है। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन का भारतीय भोजन के प्रति जबरदस्त प्रेम देखने को मिला है। राष्ट्रपति वेन ने भारतीय खाने को लेकर अपने शौक के बारे में कहा कि उनका देश इस मामले में काफी भाग्यशाली है कि वहां कई भारतीय रेस्तरां हैं और यहां की जनता उन्हें काफी प्यार करती है।
ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने ट्वीट करके कहा, ‘ताइवान भाग्यशाली है कि यहां पर कई भारतीय रेस्टोरेंट हैं और ताइवान की जनता उन्हें प्यार करती है। मैं खुद हमेशा चना मसाला और नान खाने के लिए जाती हूं, जबकि चाय मुझे हमेशा मेरी भारत यात्रा के दिनों में ले जाती है और जीवंत, विविध और रंगों से भरे देश भारत की याद दिलाती है। आपकी पसंदीदा डिश कौन सी है?

ताइवान की राष्ट्रपति ने अपने इस ट्वीट में खाने की थाली की एक फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें छोले, चावल, नान आदि भारतीय व्यंजन दिख रहे हैं। उनके इस ट्वीट को काफी पंसद किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस ट्वीट को लाइक कर रहे है और रिट्वीट भी कर रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी विदेशी नेता ने भारत का या फिर भारतीय व्यंजन पसंद आया हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भी भारत और भारतीयों की तारीफ कर चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



