चिलपासिंगो : मेक्सिको के गेरेरो प्रांतों में दो गुटों के बीच खूनी झड़प में दस लोगों की मौत हो गयी। एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने रविवार देर शाम यह जानकारी दी।
मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत महासागर के तट पर स्थित गेरेरो देश के सबसे हिंसक क्षेत्रों में एक है जहां कभी सशक्त रहे ड्रग माफिया गुट भले ही पराजित हो गये हैं लेकिन उनके सदस्य आकर्षक ड्रग तस्करी मार्गों पर नियंत्रण के लिए झगड़ते रहते हैं।
तृणमूल कांग्रेस के साथ खींचतान के बाद भाजपा ने बंगाल में होने वाली मोदी की रैली का स्थल बदला
उनके जवाब में सशस्त्र नागरिक चौकसी समूह शांति बनाने के प्रयास के तौर पर उभरकर सामने आ गये हैं।
क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख रॉबर्टो अल्वारेज ने कहा, ‘‘अपने आप को समुदाय पुलिस कहने वाले सशस्त्र नागरिक समूहों के दो गुटों के सदस्यों के बीच रविवार को गोलीबारी हुई। ’’
अल्वारेज ने कहा कि इस संघर्ष के बाद पुलिस को दो वाहन मिले जिनके अंदर दस मरे हुए लोग थे। वाहनों पर गोलियों के निशान नजर आ रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



