भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के साथ खींचतान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पश्चिम बंगाल में होने वाली रैली के स्थल को बदलने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री की उत्तरी 24 परगना के ठाकुरनगर में दो फरवरी को जिस मैदान पर रैली होनी थी, उसे ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक सप्ताह चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के लिए बुक किया हुआ है।
भाजपा नेताओं के अनुसार यह स्थल भी बहुत बड़ा नहीं था और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता था।
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया, ‘‘हम ठाकुरनगर में दो फरवरी को रैली आयोजित करेंगे लेकिन जिस स्थान पर हम इसे आयोजित करने वाले थे, उसे बदल दिया गया है और इसे पास के दूसरे मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है।’’
अनंत हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं , उन्हें बर्खास्त किया जाए : राहुल
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा मुख्य रूप से दो कारणों के कारण किया गया है-नया मैदान पिछले मैदान की तुलना में बहुत बड़ा है और दूसरा टीएमसी ने पहले से ही धार्मिक कार्यक्रम के लिए पहले वाले स्थल को बुक किया हुआ था। इसलिए हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।’’
घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) भी पुराने रैली स्थल से खुश नहीं था क्योंकि वह स्थल सुरक्षा जरूरतों को पूरा नहीं करता है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब भी हम कोई रैली करने का प्रयास करते हैं तो टीएमसी उसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास करती है। इस बार भी ऐसा प्रयास किया गया। इसलिए हमने कोई मौका नहीं देने का फैसला किया।’’
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया है और इसे‘‘आधारहीन’’ बताया है।


Download Android App
Download iOS App



