इराक के दियाला और सलाहुद्दीन प्रांतों में वायु सेना के हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के दस आतंकवादी मारे गए है। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी है।
इराक संयुक्त कमान अभियान के प्रवक्ता याहया रसूल ने जारी एक बयान में कहा कि इराकी वायु सेना ने आईएस के दो ठिकानों तथा तीन बंकरों को निशाना बनाकर बम बारी की जिसमें शिरकात शहर के समीप गानूस गांव में इस्लामिक स्टेट के दस आतंकवादी मारे गए है।
इसके अलावा वायु सेना ने प्रांत के उत्तरी क्षेत्र हिमरीन में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए जिसमें एक ठिकाना तबाह हो गया और चार मोटरसाइकिलें नष्ट हो गई है।


Download Android App
Download iOS App





