केरल में माकपा के एक नेता के बेटे और पत्रकार बहू पर हुए कथित हमला के सिलसिले में एक दक्षिणपंथी संगठन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जे. निकिथास और उनकी पत्नी सानियो मानोमी पर शनिवार को बंद के दौरान कुट्टीयदी में यह कथित हमला हुआ था। सानियो एक मलयालम अखबार में काम करती हैं।
वे दोनों एक मरीज से मिलने के लिए अस्पताल जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ था। निकिथास माकपा के जिला सचिव पी. मोहनन के बेटे हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में दक्षिणपंथी संगठन के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 9 अन्य लोगों की तलाश जारी है। निकिथास और उनकी पत्नी को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
माकपा ने आरोप लगाया है कि यह हमला संघ परिवार से जुड़े लोगों ने किया है। गौरतलब है कि दक्षिणपंथी संगठनों ने हिंदू एक्या वेदी की प्रदेश प्रमुख पी शशिकला को एहतियाती हिरासत में लिए जाने के खिलाफ केरल में शनिवार को दिन भर के बंद का आह्वान किया था।


Download Android App
Download iOS App





