ग्रेनेड हमला : अमरिंदर ने की पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

Summary :

सिंह ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज किये जाने की घोषणा की है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अमृतसर में एक धार्मिक सभा में ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अमृतसर के राजासांसी के निकट अधिवाला गांव में निरंकारी भवन में यह घटना हुई।

 एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए सिंह ने गृह सचिव, डीजीपी, डीजी (कानून एवं व्यवस्था) और डीजी (खुफिया) को अमृतसर के राजासांसी में जाकर जांच की निगरानी करने के निर्देश दिये है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य में निरंकारी भवनों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सिंह ने इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने और घायलों का मुफ्त इलाज किये जाने की घोषणा की है।

Desk Team