कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने बलात्कार की घटनाओं को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे देश की बेटियां अपमानित हुई हैं और मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
रणदीप सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों से कहा कि मनोहर लाल खट्टर का बयान मानवता को शर्मसार करने वाला और भारतीय जनता पार्टी की तालिबानी सोच का प्रतीक है। इससे साफ है कि मनोहर लाल खट्टर लड़के और लड़कियों के मेल-जोल तथा महिलाओं और पुरुषों की परस्पर बातचीत पर पाबंदी लगाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आए दिन बलात्कार तथा सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री का कहना है कि इसकी बड़ वजह लड़के और लड़कियों तथा महिला और पुरुषों के बीच बातचीत करना है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इससे पहले भी महिलाओं की आजादी को लेकर मुख्यमंत्री ने आपत्तिजनक बयान दिया था।
कांग्रेस प्रवक्ता ने इस संबंध में ट्वीट कर भी कहा,’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा भाजपा की ‘तालीबानी सोच’ फिर हुई उजागर। जरा सोचिए- युवक-युवती मिलें, बात करें तो वह बलात्कार का कारण कैसे हो सकता है? क्या 80 फीसदी बलात्कार की घटनाएँ झूठी हैं? पर बीजेपी नेतृत्व का यही मानना है। बेटियों के अपमान के लिए माफ़ माँगिए।’


Download Android App
Download iOS App




