कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में सोमवार को आतंकी हमला हुआ है। पीएसएक्स की इमारत में धावा बोलने के बाद 4 आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार पर ग्रेनेड हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए इमारत के अंदर प्रवेश किया। घायल लोगों में पीएसएक्स इमारत के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी और सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। वहीं आसपास के इलाकों को पुलिस और रेंजर्स के जवानों ने सील कर दिया है।
गलवान घाटी में हुई झड़प पर वीके सिंह का बड़ा खुलासा, चीनी सेना के टेंट में आग से भड़की थी हिंसा
पीएसएक्स इमारत के अंदर से लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। पीएसएक्स के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा, “पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “वे पार्किंग एरिया से आए और सभी पर खुलेआम गोलीबारी करने लगे।”


Download Android App
Download iOS App



