विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका में टेक्सास की हालिया घटना ने एक बार फिर से प्रदर्शित किया है कि भारत के पड़ोस में अपना केंद्र बिंदु रखने वाला अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क बहुत ही सक्रिय है।
एक स्पष्ट और सामूहिक जवाब देने की जरूरत -विदेश सचिव
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एक वैश्विक खतरा है, जिसे एक स्पष्ट और सामूहिक जवाब देने की जरूरत है।
टेक्सास में हाल में एक यहूदी उपासना गृह की घेराबंदी खत्म करने के लिए एफबीआई ने ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम को मार गिराया था। सुरक्षा बलों ने उपासना गृह में बंधक बनाए गए चार लोगों को गत शनिवार की रात रिहा करा लिया था। अकरम ने अलकायदा से संबंधों की संदिग्ध एवं तंत्रिका तंत्र विज्ञानी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी।
श्रृंगला ने ‘हिंद-प्रशांत में भारत-यूरोपीय/जर्मन सहयोग की संभावना
श्रृंगला ने ‘हिंद-प्रशांत में भारत-यूरोपीय/जर्मन सहयोग की संभावना’ विषय एक संगोष्ठी में कहा कि भारत हिंद-प्रशांत को एक मुक्त, खुला, समावेशी क्षेत्र के तौर पर देखता है जो प्रगति और समृद्धि का एक साझा लक्ष्य रखता है।
श्रृंगला ने कहा, ‘‘ भारत का मानना है कि हमारी साझा समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए हमें वार्ता के जरिए एक साण नियम आधारित व्यवस्था बनाने की जरूरत है। एक ऐसी व्यवस्था जो संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का तथा सभी राष्ट्रों की समानता का सम्मान करे। ’’
आपको 26/11 मुंबई आतंकी हमला याद होगा – विदेश सचिव
उन्होंने कहा, ‘‘आपको 26/11 मुंबई आतंकी हमला याद होगा, जिसमें भारतीय, जर्मन और अन्य नागरिक मारे गये थे। टेक्सास की हालिया घटना यह प्रदर्शित करती है कि आतंक का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, भारत में अपने केंद्र बिंदु के साथ, बहुत सक्रिय है और इसके दीर्घकालीन प्रभाव हैं। ’’


Download Android App
Download iOS App


