अमेरिका के डलास क्षेत्र के एक हाईस्कूल में 18 वर्षीय एक छात्र की गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। हमले के बाद फरार हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
स्कूल में झगड़ा होने के बाद हुई गोलीबारी
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि घटना अर्लिंगटन में टिंबरव्यू हाईस्कूल में हुई, जो डलास फोर्ट वर्थ महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्कूल में झगड़ा होने के बाद गोलीबारी हुई।
अर्लिंगटन पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि आरोपी टिमोथी जॉर्ज सिम्पकिन्स को हिरासत में ले लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



