फिलीपींस में आया भूकंप, 5.2 रही तीव्रता

Summary :

फिलीपींस के काबरा में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार 16:27 बजे 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बात की पुष्टि की।

फिलीपींस के काबरा में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार 16:27 बजे 5.2 की तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने इस बात की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद, 10 किमी की गहराई के साथ 14.1077 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 119.3556 डिग्री पूर्वी देशांतर बताया गया।
इससे पहले  भी फिलीपींस के पोंगडूइटान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे । भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई। झटके दोपहर में करीब 12 बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए थे । भूकंप का केंद्र फिलीपींस से 210 किमी दूर पोंगडूइटान में रहा। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले भी  फिलीपींस में भूकंप जैसी घटना घटित होती रहती हैं । 

Desk Team