लंदन : ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हुआ है जब 21 वर्षीय एक पुरूष ने एक बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजरने के दौरान एक शुक्राणु दाता के सहयोग से किया। इस साल की शुरूआत में एक शुक्राणु दाता के सहयोग से गर्भवती होने की घोषणा करने के बाद से हायडेन क्रास दुनिया भर में सुर्खियों में आ गये थे। उन्होंने एक लड़की को जन्म दिया है।
फेसबुक के जरिए मिला शुक्राणुदाता
क्रास ने ‘द सन’ को बताया कि उनकी बेटी ट्रानिटी-लेई ‘परी’ है। क्रास ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया है। लड़की का जन्म 16 जून को ग्लॉस्टरशायर रॉयल अस्पताल में हुआ। लिंग परिवर्तन करा कर महिला से पुरूष बने क्रास कानूनी रूप से तीन साल से एक पुरूष के रूप में रह रहे हैं। हालांकि ब्रिटेन के सरकारी नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) ने उन्हें अपना शुक्राणु फ्रिज करने की प्रक्रिया से मना कर दिया था जिसमें 4,000 पाउंड का खर्च आता है। इससे परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और इस कारण भविष्य में शुक्राणु की मदद से वह बच्चा पैदा करने की संभावना रखते थे। फेसबुक के जरिए उन्हें शुक्राणुदाता मिला और वह गर्भ धारण करने में सफल रहे।

क्रास ने कहा, ”वह हर तरीके से अच्छी है… वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। मैं काफी भाज्ञशाली हूं।” लड़की को जन्म देने के बाद क्रास अब जल्द से जल्द पूरी तरह से लिंग परिवर्तन कराने की प्रक्रिया से गुजरना चाहती हैं। क्रास का 21 साल पहले एक लड़की के रूप में जन्म हुआ था और उनका नाम पेज था।
लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया लिंग परिवर्तन के दौरान तकरीबन छह ऑपरेशन होते हैं। सर्जरी के बाद भी लिंग परिवर्तन कराने वाले को जीवनभर काफी सावधानी बरतनी होती है। हार्मोन सप्लीमेंट्स लेने पड़ते हैं, ताकि शरीर में होने वाले बदलावों को बरकरार रखा जा सके।


Download Android App
Download iOS App



