UNGA में भी गूंजा AAP के दिल्ली मॉडल का काम, CM केजरीवाल ने की विधायक आतिशी की तारीफ

Summary :

कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने यूएनजीए ( संयुक्त राष्ट्र महासभा ) में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली मॉडल के बारे में और उसकी खूबियों के बारे में बताया।

देश की राजधानी के दिल्ली मॉडल की खूबियां भारत के बाद अब अन्य देशों ने भी सुनी है। दरअसल आप (आम आदमी पार्टी) की कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ने यूएनजीए ( संयुक्त राष्ट्र महासभा ) में अपने संबोधन के दौरान दिल्ली मॉडल के बारे में और उसकी खूबियों के बारे में बताया। ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी ।
कई क्षेत्रों में समाधान के लिए आज दुनिया दिल्ली की ओर देख रही है : केजरीवाल
‘आप’ विधायक आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं। यूएनजीए में संबोधन को लेकर केजरीवाल ने कहा कि, शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए आज दुनिया दिल्ली की ओर देख रही है। उन्होंने आतिशी के संबोधन के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए कहा, भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और ‘आप’ ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। दुनिया अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। हम सभी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से सीखेंगे।


‘आप’ सरकार की पहली भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई है वाहवाही

सीएम केजरीवाल ने ‘आप’ विधायक आतिशी को बधाई देते हुए कहा, बहुत खूब आतिशी। यह बहुत गर्व का क्षण है। इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं सहित देश की क्षमता से दुनिया को अवगत कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई। देश ऐसी प्रगतिशील सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है। बता दें कि, दिल्ली मॉडल से पहले ‘आप’ सरकार की मोहल्ला क्लीनिक और स्कूली शिक्षा में हुए सुधारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवगत कराया गया था।

Desk Team