शिल्पा शिंदे आज किसी पहचान की मौहताज नहीं है। उन्होंने न सिर्फ बिग बॉस की ट्रॉफी जीती है बल्कि अपने टीवी शोज से फैंस के दिल भी जीत लिए है। कभी ‘अंगूरी भाभी’ बनकर तो कभी किसी और शो से शिल्पा ने फैंस को कभी भी मायूस नहीं होने दिया। वही एक दौर ऐसा आया था जब शिल्पा को इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था, उन्हें यहां तक की बैन भी कर दिया गया था।

शिल्पा ने जितनी स्ट्रगल टीवी पर वापिस काम पाने के लिए की उतनी ही मुश्किल भरी उनकी लव लाइफ भी रही है। रोमित राज के साथ अपनी टूटी हुई सगाई से लेकर एक और असफल रिश्ते तक शिल्पा शिंदे ने काफी कुछ झेला जिसके चलते आज तक वो सिंगल हैं।

अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। शिल्पा शिंदे ने रोमित राज के साथ अपने टूटे रिश्ते का कारण बताते हुए कहा, “रोमित और मेरी बहुत समय पहले सगाई हुई थी और मैं उस समय बहुत छोटी थी। मैं उस समय घर नहीं बसाना चाहती थी, लेकिन मेरे आस-पास के सभी लोगों को लगा कि, यह शादी करने की सही उम्र है। इसके बाद, ‘रोमित और मेरे बीच चीजें सही नहीं हुईं और रिश्ता टूट गया।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरी सगाई टूटने के बाद, मैं एक और रिश्ते में आ गई थी, लेकिन वह एक बहुत बुरा अनुभव था। मैंने अपने कान पकड़ लिए कि मैं रिश्तों से दूर रहूंगी। मैंने महसूस किया है कि मैं सिंगल रहकर खुश हूं। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हो सकती। जब मैं काम कर रही होती हूं और अगर कोई मुझसे पूछता है कि मैं कहां जा रही हूं या मैं क्या कर रही हूं, तो मैं उसे जवाब नहीं दे सकती।”

वही जब शिल्पा शिंदे से पूछा गया कि, बार-बार प्यार में पड़ने के बाद भी क्या वह कभी शादी करने के बारे में सोचेंगी? इसका जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा, “आज, मैं बहुत सारे रिश्तों को टूटते हुए देखती हूं। मुझे समझ में नहीं आता कि दशक भर के रिश्ते क्यों नहीं चलते हैं और इनकम्पैटिबिलिटी को इसका कारण बताया जाता है। एक कपल जो 10 साल से एक साथ है, अचानक खुद को इनकम्पैटिबिल कैसे पा सकता है? भले ही मेरा परिवार चाहता है कि मेरी शादी हो जाए, लेकिन मैं साथी खोजने के लिए बेताब नहीं हूं और सिंगल रहना पसंद करती हूं। अगर मुझे भविष्य में कोई मिल भी जाए, तो भी मैं रिश्ते को लेबल नहीं करना चाहूंगी।”


Download Android App
Download iOS App



