चीन के वुहान शहर में अब कोरोना वायरस का किसी भी अस्पताल में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। अस्पताल ने कोविड-19 से संक्रमित अंतिम मरीज को छुट्टी दे दी है। तीन महीने से भी ज्यादा समय में यह पहली बार है जब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को घोषणा की कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामलों की पुष्टि रविवार को हुई है। इनमें से चीन के दो नागरिक विदेश से लौटे हैं और एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुआ है। आयोग ने बताया कि चीन में संक्रमण से 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन रविवार को मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। रविवार तक देश में संक्रमण के 82,830 मामले थे। इनमें से 77,474 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं वहीं 723 लोगों का इलाज अभी चल रहा है।
CM गहलोत ने की लोगों से अपील- घर वापस आ रहे प्रवासियों की हर संभव मदद करें
उसने बताया कि रविवार को 80 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई वहीं बेहद गंभीर मामले एक से बढ़ कर 52 पर पहुंच गए। इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण से तीन माह से भी ज्यादा वक्त चली लड़ाई के बाद वुहान में रविवार को संक्रमण का एक भी मरीज नहीं है। समाचार समिति शिन्हुआ ने आयोग के एक प्रवक्ता मी फेंग के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यह सब वुहान के स्वास्थ्य कर्मियों तथा देश के अन्य हिस्सों से वहां भेजे गए स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम से संभव हो पाया।


Download Android App
Download iOS App



