ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, जिनकी अजीबो गरीब हैं परंपराएं !

Summary :

NULL

आज हम आपको बताने जा रहे है दुनिया के सबसे खतरनाक जनजाति के लोगों के बारे में , जिसके बारे में जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेगे ! जी हाँ , वैसे तो विश्व भर में आज भी ऐसी बहुत सी ऐसी जनजाति पायी जाती हैं, जो अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और रीति रिवाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जिनके बारे में सुनकर अजीब सा लगता है कि आखिर सच में ऐसी जनजाति के लोग आज भी दुनिया में है। आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे है, जो पूर्वी अफ्रीका के इथोपिया में रहती है इस जनजाति को ‘मुर्सी’ जनजाति के नाम से दुनिया भर में जाना जाता है।

mursi tribe

> मुर्सी जनजाति के लोग साउथ इथियोपिया और सूडान बॉर्डर के ओमान वैली में रहते हैं। बता दे कि इन लोगों की कुल आबादी करीब 10 हजार है।

mursi tribe

> मुर्सी जनजाति के लोग अपने परंपराओं को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। लोगों की बुरी नजर से बचने के लिए मुर्सी जनजाति की महिलाएं बॉडी मोडिफिकेशन की प्रक्रीया के तहत अपने निचले होंठ में लकड़ी या मिट्टी की बनी डिस्क पहनती है।

Mursi tribe

> 15-16 साल की उम्र में पहुंचने पर लड़की की मां कबीले की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसके निचले होंठ को काट देते हैं। घाव पकने तक उसमें लकड़ी का टुकड़ा फंसाया जाता है। फिर कुछ महीनों बाद उसमें 12 सेंटीमीटर व्यास की डिस्क फंसा दी जाती है, जो कि जीवन पर्यंत उसके होंठ में लगी रहती है।

mursi tribe

> मुर्सी जनजाति के लोग लड़ाई से पहले खूब गाय का खून पीते हैं, ताकी वो ज्यादा मोटे और ताकतवर बन सके और कबीले में अपना सम्मानजनक पोजीशन बना सकें। हालांकि, न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान भी लोग गाय का खून और दूध खूब पीते हैं।

mursi tribe fight

> इसके अलावा इस जनजाति के पुरुष महिलाओं के लिए आपस में डंडों से लड़ाई भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो शख्स लड़ाई में जीतता है उसे सबसे सुंदर बीवी मिलती है।

Mursi tribe

> मुर्सी जनजाति के लोग Ak-47 के पुराने मॉडल को 8 से 10 गाय देकर खरीदते हैं। जबकि नया मॉडल 30-40 से गाय देकर खरीदते हैं। पड़ोसी देश सूडान और सोमालिया से इन्हें हथियार सप्लाई की जाती है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Desk Team