बॉलीवुड की बबली गर्ल काजोल उन चुनिंदा अदाकाराओं में से एक हैं जिनके दीवाने समय के साथ बढ़ते जा रहे हैं। 90 के दशक की यह अदाकारा आज भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन शायद ही ऐसा कोई सिनेमाप्रेमी होगा जो काजोल का दीवानी न हो।
काजोल ने बॉलीवुड में हमेशा से ऐसे किरदारों को निभाया है जिन्होंने महिलाओं की नई परिभाषा को गढ़ा है। ‘कुछ-कुछ होता है’ कि अंजली हो या ‘फना’ की ज़ूनी अली बेग हर किरदार लोगों के दिलों में बसता चला गया।
आज भी जब कोई नई लड़की बॉलीवुड में एंट्री करती है तो वो यही सोचती है कि काश वो कभी अपनी करियर में काजोल जैसी फिल्में कर पाये लेकिन क्या आपको पता है काजोल की दिली ख्वाइश क्या है ?
असल में काजोल की सुंदरता को हम कई सालों से देख रहे हैं, जो कि दिन प्रति दिन और बढ़ती जा रही है। हाल में लोगों ने उनको ‘शिवाय’ के प्रमोशन के दौरान देखा था और बस लोग देखते ही रह गये थे लेकिन काजोल के मुताबिक उनकी मां तनुजा एजलैस ब्यूटी हैं।
उम्र के इस पड़ाव पर भी वो जैसी दिखती है वैसा दिखना काजोल का ख्वाब है। काजोल के अनुसार, “मैं चाहती हूं कि जब मैं अपनी मां की उम्र में पहुंचू तो उन्हीं की तरह दिखूं मुझ पर भी उम्र का कोई असर ना हो।”
वैसे यह बात तो कहनी होगी कि तनुजा जी आज भी जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उनके वक्त की बहुत कम अदाकारायें वैसी एजलेस दिखती हैं। काजोल भी उन्ही के नक्शे कदमों पर चल रही हैं। काजोल भी अपनी मां की ही तरह उम्र के साथ और खूबसूरत होती जा रही हैं।
वैसे आपको बता दें कि इतने साल पर्दे से दूर रहने के बाद फाइनली काजोल वापसी करने जा रही हैं। खबर है कि अजय देवगन जल्द ही उनके लिए एक फिल्म प्रोड्यूस करने वाले हैं। फिल्म को लेकर ऑफीशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जायेगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App









