ज्यादातर लोग ऑफिस में ज्यादा काम कर बॉस को खुश करने की कोशिश करते हैं, कई तो अपनी छुट्टियों तक को कुर्बान कर देते हैं। उधर कई बिजनसमैन या व्यापारी ज्यादा से ज्यादा कमाई के चक्कर में सप्ताह के सातों दिन काम करते हैं। मगर ये सब यूरोप में नहीं चलता, इसीलिए फ्रांस के एक बेकर पर इसलिए तगड़ा जुर्माना लग गया क्योंकि उसने हफ्ते में एक दिन छुट्टी नहीं ली थी।
आपको बता दे कि फ्रांस में बेकरी का अपना छोटा सा बिजनेस करने वाले एक शख्स पर 3 हजार यूरो (करीब 2.3 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना इसलिए लगा है क्योंकि ये शख्स साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी काम कर रहा था। संबंधित ऑथोरिटी ने पाया कि इस बिजनेसमैन ने साप्ताहिक छुट्टी पर काम किया, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की।
फ्रांस में हर किसी को सप्ताह में एक छुट्टी लेनी जरूरी होती है। वो चाहे नौकरी करने वाला कर्मचारी हो या फिर अपना बिजनेस करने वाला या दुकानदार हो। जिस शख्स वेबर पर जुर्माना लगाया गया है, उसकी पेरिस से 120 किमी दक्षिण-पूर्व में लुसिंगनी में बेकरी की दुकान है।
वेबर को गर्मियों की छुट्टियों के सीजन के चलते काफी ऑर्डर मिले, जिसके चलते उसने हफ्ते के सातों दिन काम किया। वहीं लोकल लेबर लॉ के मुताबिक, हफ्ते में छह दिन ही एक छोटा बिजनेसमैन काम कर सकता है। ये कानून मजदूरों को शोषण से बचाने के लिए बनाए गए हैं।
प्रशासन ने इसे स्थानीय श्रम कानूनों का उल्लंघन माना और वेवर पर 3000 यूरो (करीब 2 लाख 40 हजार रुपए) का जुर्माना लगा दिया।
हालांकि प्रशासन के इस कदम का कई व्यापारियों ने विरोध किया है। उनके मुताबिक, इन छोटे-छोटे टूरिस्ट स्पॉट्स पर ज्यादा कॉम्पिटिशन नहीं है। ऐसे में इतने सख्त नियमों का कोई मतलब नहीं बनता है। स्थानीय व्यवसायियों की आजीविका ही गर्मी के मौसम में आने वाले टूरिस्ट्स पर निर्भर करती है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



