Spain Migration Crisis : स्पेन अब बड़े गैरकानूनी माइग्रेंट संकट से जूझने रहा है। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में गुरुवार को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया जब हजारों इलीगल माइग्रेंट्स बाड़ तोड़कर शहर में दाखिल हो गए। इस भीषण अफरा-तफरी के दौरान कम से कम 18 प्रवासियों की मौत हो गई।
हालात काबू से बाहर होते देख स्थानीय प्रशासन ने केंद्र सरकार से तत्काल मदद मांगी, जिसके बाद स्पेन सरकार ने सिविल गार्ड की सहायता के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज शुक्रवार को गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का के साथ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। इस बीच, सीमा पर स्थिति को काबू में करने के लिए सेना की मदद से बॉर्डर को सील करने और पकड़े गए लोगों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बाड़ तोड़कर घुसी भीड़
ताराजल बीच से सामने आईं तस्वीरों और वीडियो में सैकड़ों युवाओं, महिलाओं और छोटे बच्चों को स्पेन की सीमा में प्रवेश करते देखा गया। कुछ लोग ‘वीवा एस्पाना’ (स्पेन अमर रहे) के नारे लगाते हुए सीमा पार कर रहे थे। सिविल गार्ड एसोसिएशन के प्रमुख रचिद सबीही के अनुसार, सटीक आंकड़ा बताना मुश्किल है, लेकिन हजारों की संख्या में लोग एक साथ बाड़ तोड़कर घुसे हैं।
The INVASION of Spain is unfolding right before our eyes 🇪🇸🚨
Prime Minister Pedro Sanchez’s government policies are actively encouraging massive waves of migration from Africa into Spain.
The Spanish territory of Ceuta – an enclave bordering Morocco near the Strait of… pic.twitter.com/w8i0JR04yR
— Predictivemoney (@Predictivemoney) July 30, 2026
स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने 18 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि मौतों की वजह स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन कई शव पानी में तैरते मिले। सेउटा पहुँचने के लिए प्रवासी अक्सर मोरक्को के फनीडेक से करीब 5 किलोमीटर तैरकर या बेल्यूनेच के रास्ते जोखिम भरा सफर तय करते हैं। इस साल अब तक दर्जनों लोग इस चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं।
इटली ने दी शेंगेन सस्पेंड करने की चेतावनी
इस अप्रत्याशित संकट ने पूरे यूरोप में हलचल बढ़ा दी है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चिंता जताते हुए स्पेन के साथ शेंगेन एग्रीमेंट को सस्पेंड करने की चेतावनी दी है, ताकि अपने नागरिकों की सुरक्षा की जा सके।
प्रशासनिक स्तर पर सेउटा के क्षेत्रीय प्रमुख जुआन जीसस विवास ने राष्ट्रीय आपातकाल (नेशनल इमरजेंसी) घोषित करने की मांग उठाई थी। हालांकि, स्पेन सरकार ने आपातकाल से इनकार करते हुए आश्वासन दिया है कि सीमाओं की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – ईरान के खिलाफ सैन्य हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी संसद में 49-50 के अंतराल से खारिज


Download Android App
Download iOS App





