भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में साल 2027 में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन होने वाला है। इस सम्मेलन को लेकर सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस समिट में पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं, इसे लेकर अभी भारत की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि वह भारत सहित सभी सदस्य देशों को इस समिट में शामिल होने का न्योता भेजेगा। इसी को देखते हुए भारत समेत अन्य देशों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या पीएम मोदी पाकिस्तान जाएंगे? हालांकि, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल है। पहलगाम हमले के बाद से ही भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ सभी संबंध तोड़ लिए हैं।
पाकिस्तान ने पीएम मोदी के दौरे पर क्या कहा?
बता दें कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि SCO की परंपरा के अनुसार मेजबान देश सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष को आने के लिए न्योता भेजता है। इसी नियम के जरिए भारत को भी समिट में शामिल होने का न्योता भेजेगा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि भारत की तरफ से इस न्योते को मान लिया जाएगा। जब उनसे पाक पत्रकार ने भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की संभावित मुलाकात पर सवाल किया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की तरफ से किसी मीटिंग में बुलाहट की जानकारी नहीं मिली है।
क्या है SCO और क्यों खास है ये सम्मेलन?

मालूम हो कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दुनिया के बड़े क्षेत्रीय संगठनों में से एक है। SCO की स्थापना 15 जून 2001 को चीन की राजधानी शंघाई में हुई थी, यानी मौजूदा में बीजिंग। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य इसमें शामिल देशों के बीच सुरक्षा, शांति, व्यापार और आर्थिक सहयोग को मजबूत पकड़ देनी है। भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस SCO में शामिल हैं। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान साल 2017 में इसके स्थायी मेंबर बने थे।
पीएम मोदी के दौरे पर सबकी नजरें?

पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक, SCO 2026-27 की अध्यक्षता पाकिस्तान संभालेगा और इसी दौरान 2027 का शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होना संभावित है। मेजबान होने के नाते पाकिस्तान SCO में शामिल देशों को पाक आने की निमंत्रण भेज सकता है। ये उसकी जिम्मेदारी है। हालांकि पीएम मोदी सम्मेलन में शामिल होंगे या नहीं, इस पर भारत सरकार का अंतिम फैसला होगा। फिलहाल पाकिस्तान के बयान के देश दुनिया में राजनीतिक और कूटनीतिक महकमें में चर्चा तेज हो गई है।
ALSO READ: India News Today Live: भिवंडी हादसे के मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवज़ा का ऐलान



Download Android App
Download iOS App




