जकार्ता: इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर सुरबाया में चर्चों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं। इन हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 40 लोग इनमें घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है और यह सबसे नया मामला है जब एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर हमला किया गया।
ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया, ‘दस मिनट के भीतर हुए हमलों में तीन चर्चों को निशाना बनाया गया। स्थानीय समय के अनुसार पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ।’ हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। नागेल मध्य क्षेत्र स्थित सांता मारिया कैथोलिक चर्च में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।
इस शहर को इंडोनेशिया का दूसरा सबसे व्यस्त शहर कहा जाता है। वहीं एक अन्य की मौत सुराबया सेंटर स्थित चर्च में हुई है। तीसरा हमला जीकेआई डीपोनेगोरो चर्च पर किया गया जहां 2 लोगों की मौत हुई। इस हमले में दो पुलिस कर्मी के अलावा कुछ आम नागरिक भी घायल हुए हैं। अस्पताल में 40 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि शनिवार को ही फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर पुलिस की कार्रवाई में मारा गया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



