तिब्बत के एक संगठन ने चीन और दलाई लामा के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता बहाल करने की शनिवार को मांग की और कहा कि वह ‘बीच का रास्ता’ अपनाने के लिए भी तैयार है।
तिब्बत वीमेन्स एसोसिएशन 11वें पंचेन लामा के बारे में भी जानना चाहती है। उसने दावा किया कि उन्हें उनके परिवार के साथ उस समय ‘‘अगवा’’ कर लिया था जब वह छह साल के बच्चे थे।
एसोसिएशन की अध्यक्ष डोल्मा यांगचेन ने कहा, ‘‘पिछले छह दशकों से दलाई लामा और तिब्बत के लोगों ने इस उम्मीद के साथ धैर्य से इंतजार किया है कि चीनी नेता दलाई लामा द्वारा प्रस्तावित बीच के रास्ते के जरिए उनके प्रतिनिधियों के साथ अपूर्ण बातचीत फिर शुरू करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि वे चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत की यात्रा का स्वागत करते हैं और उन्होंने बीजिंग से वार्ता शुरू करने का अनुरोध किया।
संगठन ने यह भी मांग की कि चीन को दलाई लामा के पुनर्जन्म से संबंधित मुद्दे में ‘‘हस्तक्षेप’’ नहीं करना चाहिए।
संगठन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र के अलावा चीन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड और फ्रांस के दूतावासों को इन मांगों के साथ एक ज्ञापन पत्र सौंपा।


Download Android App
Download iOS App


