पाकिस्तान से एक बम धमाके की बड़ी खबर सामने आ रही है। पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ है। अब तक इस धमाके में28 लोगों की जान चली गई है। इसमें 2 पुलिसवाले की भी मौत हुई है।143 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।हालांकि ये आंकड़े समय के साथ बढ़ रहे है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इतना ही नहीं इस धमाके की वजह से भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है।साथ ही साथ बम धमाके से मस्जिद की छत गिर गई है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमलावर मस्जिद में नमाज़ के दौरान सबसे आगे की लाइन में मौजूद था और फिर खुद को बम से उड़ा लिया।
पाकिस्तान आर्मी ने इलाके की घेराबंदी की
फिलहाल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। पाकिस्तान आर्मी ने इलाके की घेराबंदी की है। बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का दफ्तर भी है।
दरअसल, ये पाकिस्तान में बम धमाके की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर के महीने में एक बड़ा हमला हुआ था। देश की राजधानी इस्लामाबाद में फिदायीन हमले में पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग जख्मी हुए थे।


Download Android App
Download iOS App


