उत्तरी अमेरिका में टोयोटा मोटर कंपनी ने फ्रंट पैसेंजर एयरबैग इनफ्लेटर्स संबंधी सुरक्षा चूक के कारण अपनी छह लाख कारें वापस लेने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (एनएचटीएसए) द्वारा वाहनों के सुरक्षा उपायों के दिशानिर्देश के तहत कंपनी ने यह फैसला किया है।
समाचार एजेंसी ने टोयोटा के प्रवक्ता के हवाले से बताया, कारों को वापस लेने की प्रक्रिया को बढ़ाते हुए कंपनी ने छह लाख एक हजार तीन सौ अतिरिक्त वाहनों को वापस लेने की घोषणा की है। जापान की वाहन के पुर्जो की कंपनी टकाटा और अमेरिकी कंपनी टीके होलडिंग्स ने जून में दिवालिया होने की घोषणा की थी।
जापानी कंपनी ने कहा था कि वह 2019 तक दुनिया भर में अपने 10 करोड़ से ज्यादा एयरबैग्स को वापस मंगाएगी। एनएचटीएसए के अनुसार, नवंबर 2017 के अंत तक 19 कार कंपनियों ने 3.4 करोड़ अमेरिकी वाहनों से 4.6 करोड़ टकाटा इन्फ्लेटर्स को वापस मंगाया था। टाटा को 2016 में धोखाधड़ी का दोषी ठहराते हुए उस पर एक अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



