पाकिस्तान के कई शहरों में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी इस्लामाबाद के साथ ही लाहौर और पेशावर में भी धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई।
4.9 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) के मुताबिक, शनिवार रात इस्लामाबाद और इसके आसपास के इलाकों में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। पीएमडी ने कहा कि भूकंप 142 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र था। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, पाकिस्तानी समय के मुताबिक भूकंप शनिवार रात 10:44 बजे आया।


Download Android App
Download iOS App



