अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर चुनाव में समर्थन को लेकर विश्व का एक नक्शा पोस्ट कर विवादों में घिर गए। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के समर्थक देशों को लाल और नीले रंग में दिखाया। भारत का भी गलत नक्शा दिखाते हुए इसमें कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को अलग तरीके से दिखाया गया।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बीच जूनियर ने ट्रंप विश्व के नक्शे के साथ एक ट्वीट कर कहा कि वह मानचित्र के जरिए चुनाव को लेकर अपना अनुमान जता रहे हैं। एक तरीके से उन्होंने दिखाया कि कुछ देशों को छोड़कर सारी दुनिया उनके पिता और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन कर रही है। नक्शे में कैलिफोर्निया राज्य, भारत, मैक्सिको, लाइबेरिया, क्यूबा, चीन को नीले रंग में दिखाते हुए कहा कि यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
भारत को नीले रंग में दिखाया गया, लेकिन जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर को लाल रंग में दिखाया गया। नक्शे में भारत की सीमा का भी गलत चित्रण किया गया। कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत के रंग से अलग दिखाने के लिए जूनियर ट्रंप की ट्विटर पर जमकर आलोचना की गयी।


Download Android App
Download iOS App



