रूस ने अमेरिका से कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन की फोन पर हुई बातचीत को सार्वजनिक न किया जाए। ट्रम्प और यूक्रेन के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत उजागर करने के बाद खड़े हुए विवाद के मद्देनजर रूस ने अमेरिका से यह आग्रह किया।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र में शुक्रवार को कहा कि जहां तक फोन पर हुई बातचीत की लिखित प्रतिलिपि की बात है, मेरी मां ने मुझे सिखाया था कि दूसरे के पत्र पढ़ना बुरी बात है।
इमरान खान ने की भूकंप पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा
उन्होंने कहा, ‘‘ यह अशिष्ट है। उनके देशों द्वारा दो लोगों को शासन करने के लिए चुना गया है। कूटनीतिक शिष्टाचार एक निश्चित स्तर पर गोपनीयता की मांग करता है। ’’ गौरतलब है कि 25 जुलाई को वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ ट्रम्प की बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया और इसके बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई भी शुरू की गई।


Download Android App
Download iOS App



