वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुये दोनों प्रतिद्वंद्वी देशों से ‘शांति बनाये’ रखने की अपील की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट मे कहा, ”मैंने कल, एक ही दिन, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और यूक्रेन के विदेश मंत्री पावलो क्लिमकिन के साथ बैठक की थी।” तस्वीर के साथ उन्होंने, ” हैशटैग लेट्स मेक पीस” भी लिखा है। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच 2014 से संघर्ष चल रहा है। वाशिंगटन और मास्को के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा क्रीमिया पर रूस का कब्जा रहा है।
(एएफपी)


Download Android App
Download iOS App



