अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना दस्तावेज के अमेरिका में रहने के कारण हिरासत में लिए गए प्रवासी बच्चों की हिरासत अवधि अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ऐसे बच्चों को हिरासत में 20 दिन ही रखने के न्यायिक सहमति का त्याग कर हिरासत अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ (डीएचएस) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सरकार की यह पहल अवैध रूप से देश में प्रवेश करने वाले बच्चों की अधिकतम हिरासत अवधि 20 दिन निर्धारित करने के 1997 में स्वीकृत तथाकथित फ्लोरस सेटलमेंट के प्रावधान को समाप्त करती है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह निर्णय न्याय विभाग द्वारा बढ़ावा दी गई विवादास्पद ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के परिणामस्वरूप प्रशासन के सामने आने वाली समस्याओं के जवाब के संदर्भ में फैसला लिया गया है। यह नीति मेक्सिको के साथ लगे सीमा पर पकड़े गए प्रवासी परिवारों के सदस्यों को एक दूसरे से अलग करने की इजाजत देती है।


Download Android App
Download iOS App



