बिआरिट्ज : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को आर्थिक मंदी और उसके खतरों के बारे में बात करने के अलावा, चल रहे जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के बीच मतभेद और जटिल संबंधों की रिपोर्टिग के लिए अमेरिकी मीडिया की आलोचना की।
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘सबसे अच्छा, सबसे खराब, कुछ भी मेरे चुनाव जीतने को कठिन बना सकता है।’
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, ‘बहरहाल, हमारे बीच अच्छी मुलाकातें हो रही हैं, सभी नेताओं के बीच दोस्ताना व्यवहार है और हमारा देश आर्थिक तौर पर अच्छा काम कर रहा है।’
एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बीते सप्ताह आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मामलों पर आक्रामक रुख अपनाने के बाद ट्रंप ने शनिवार को जी7 समिट के मेजबान व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ चली लंबी बैठक में दोस्तानापूर्ण रवैया अपनाया।
जी 7 राष्ट्रों में फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, अमेरिका, कनाडा और जपान शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



