वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि वह आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यालय के उप प्रेस सचिव राज शाह ने कहा है कि राष्ट्रपति आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। श्री शाह ने यहां ट्रम्प प्रशासन की दक्षिण एशिया नीति पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, ‘ हमने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को लेकर स्पष्टता व्यक्त की है। पहली बार हम लोग पाकिस्तान को उसकी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह बना रहे हैं।
उन्होंने पाकिस्तान को अमेरिका की ओर से दी जा रही सहायता में कटौती की चेतावनी देते हुए कहा,’ हम पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों को सुरक्षित पनाहगाह के बारे में अब हम चुप नहीं रह सकते। हम पाकिस्तान को अरबों डॉलर की सहायता राशि दे रहे हैं और वह आतंकवादियों को आश्रय दे रहा है जिसके खिलाफ हम लोग लड़ रहे हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



