वाशिंगटन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में अमेरिका के नए दूतावास के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इंकार के बाद विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने उम्मीद जतायी कि अगले हफ्ते इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह लंदन जायेंगे। टिलरसन पेरिस, वारसा, और दावोस की यात्रा के क्रम में सोमवार को ब्रिटेन में होंगे।
इन सभी शहरों में उनके कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन मंत्री ने स्वयं कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वह दूतावास जायेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उनके ब्रिटेन के समक्ष बोरिस जानसन उनके लिए व्यस्त कार्यक्रम बना रहे हैं लेकिन ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं दूतावास जाऊंगा ।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


