शी जिनपिंग के हवाले से राष्ट्रपति का बड़ा दावा, कहा – ईरान के परमाणु हथियार के पक्ष में नहीं चीनी राष्ट्रपति

Summary :

Trump on Strait of Hormuz : बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 3 दिवसीय चीन यात्रा पर थे. इस बीच दोनों नेताओं के बीच व्यापर संबधित चर्चा हुई. हालाँकि ट्रम्प अब अमेरिका वापस लौट चुके हैं. बता दें, पिछले 9 सालों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का ये पहला चीन दौरा था. वहीं, बुसान के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच ये दूसरी मुलाकात थी. हालांकि इस यात्रा के बाद से विश्व में नई वैश्विक बदलती परिस्थितियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया…

Trump on Strait of Hormuz : बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 3 दिवसीय चीन यात्रा पर थे. इस बीच दोनों नेताओं के बीच व्यापर संबधित चर्चा हुई. हालाँकि ट्रम्प अब अमेरिका वापस लौट चुके हैं. बता दें, पिछले 9 सालों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का ये पहला चीन दौरा था.

वहीं, बुसान के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच ये दूसरी मुलाकात थी. हालांकि इस यात्रा के बाद से विश्व में नई वैश्विक बदलती परिस्थितियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है.

बयान से हलचल

Trump on Strait of Hormuz
Trump on Strait of Hormuz

ट्रम्प ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और हार्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है.

बता दें यह बयान ऐसे समय में आया है जब विश्व में ईरान युद्ध के चलते भारी तनाव फैला हुआ है, और विश्व इसे लेकर दो खेमों में बंटा हुआ है. ट्रम्प का यह बयान नई बहस छेड़ रहा है. दरअसल चीन को ईरान युद्ध में ईरान समर्थन समझा जाता है.

राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा

Trump on Strait of Hormuz
Trump on Strait of Hormuz

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन यात्रा के बाद एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लम्बी चर्चा की. ट्रम्प के मुताबिक, शी ने बहुत मजबूती से कहा कि ईरान के पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होना चाहिए. वह यह भी चाहते हैं कि हार्मुज स्ट्रेट खुला रहे.”

राष्ट्रपति ने साथ में दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका कंट्रोल कर रहा है और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी की वजह से ईरान को पिछले ढाई हफ़्तों में हर दिन 50 करोड़ डौलर से अधिक का नुक्सान हुआ है. उन्होंने कहा, “अगर ईरान स्ट्रेट बंद करता है तो उसका नुक्सान उसी को होगा. वहाँ पूरी तरह अमेरिका का नियंत्रण है.”

हार्मुज जरूरी समुद्री मार्ग

बता दें, ईरान युद्ध भले रुका हुआ है मगर स्ट्रेट ऑफ़ हार्मुज में अभी भी तनाव पसरा है, जिस चलते विश्व में भारी उथल पुथल मची हुई है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे इम्पोर्टेन्ट समुद्री रास्ता है, यहां से दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत ईंधन आयात निर्भर करता है.

ऐसे में दुनिया भर में हार्मुज को लेकर तनाव पसरा हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का यह बयान जरूर वैश्विक राजनीति में नई रेखा खींचने जैसा है. हालांकि इस पर ईरान की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें – क्या है अमेरिका का ‘बोर्ड ऑफ़ ट्रेड’ फार्मूला, जिसे राष्ट्रपति जिनपिंग ने नहीं दी तवज्जो, समझिए ट्रम्प का 5B फार्मूला

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।