अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मुलर के सवालों का लिखित में जवाब दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति के वकील जे. सेकुलोव ने मंगलवार को ‘एबीसी’ से एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ने आज विशेष वकील के कार्यालय द्वारा प्रस्तुत प्रश्नों का लिखित उत्तर दिया।
सभी सवाल रूस से संबंधित मुद्दों पर आधारित थे। राष्ट्रपति ने इनका लिखित में जवाब दिया है।’ राष्ट्रपति के अटॉर्नी रूडी गिउलिआनी ने एबीसी को एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति ने अभूतपूर्व सहयोग किया है।’ बयान के अनुसार, ‘विशेष वकील को 30 से अधिक गवाह, 14 लाख पन्नों की सामग्री और अब राष्ट्रपति की लिखित प्रतिक्रिया प्रदान की गई है। यह जांच को एक निष्कर्ष पर पहुंचाने का समय है।’


Download Android App
Download iOS App




